सैलाना नगर में तेजा दशमी पर निकले निशान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में तेजा दशमी पर निकले निशान

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में मंगलवार को तेजा दशमी पर कई स्थानों पर सत्यवादी तेजाजी महाराज के निशान निकाले ओर तेजाजी महाराज की पुजा की। तेजाजी महाराज के निशान बैंड बाजा के साथ संपूर्ण नगर में घूमकर तेजा बावजी के स्थानक पर गये वहा निशान चडाए ओर मन्नत उतारी।

नगर के समीप भीलो की खेड़ी पर अतिप्राचीन तेजाजी महाराज का स्थानक है। यहां पर कई वर्षों से जहरीले जिव जन्तु साप बिच्छु आदि के काटने से पीड़ित व्यक्ति को तेजाजी महाराज के नाम से सफेद तांती बांधी जाती है । पीड़ित व्यक्ति होने के बाद तेजा दशमी के दिन वही तांती यहां पर लाकर चढ़ाते है यहां दिन भर सैकड़ों गांवो के लोग इस दिन उपवास रखकर अपनी-अपनी तांती चढ़ाकर मन्नत उतारने यहा आते है।

इसी तरह दिलीप मार्ग स्थित नागदेव बाबा के मंदिर पर भी भक्तों का सैलाब उमड़ा यहां भी विगत कई वर्षों से तांतीया चढ़ाई जा रही है। यहां भी लोगो ने मन्नत उतारने के बाद निशान चढ़ाए। दिनभर नगर में तेजाजी महाराज व नागदेवता की जय जय कारे सुनाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *