नवनियुक्त प्राचार्य डॉ पाटीदार ने किया सैलाना महाविद्यालय परिवार का अभिनंदन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नवनियुक्त प्राचार्य डॉ पाटीदार ने किया सैलाना महाविद्यालय परिवार का अभिनंदन

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर का शासकीय महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. आर पी पाटीदार ने एक अभिनव कदम उठाते हुए संपूर्ण महाविद्यालय परिवार का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. आर पी पाटीदार ने कहा कि महाविद्यालय का शैक्षिक एवं कार्यालयीन स्टाफ महाविद्यालय के दो मजबूत आधार स्तंभ है।

मुझे आशा है कि मेरे कार्यकाल में महाविद्यालय परिवार मिलकर इस महाविद्यालय को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मेरा प्रयास रहेगा कि महाविद्यालय के प्रत्येक सदस्य की विशेषताओं का अधिकतम उपयोग छात्र हित में किया जा सके, जिससे महाविद्यालय नए कीर्तिमान स्थापित करे। सम्मान समारोह में प्राचार्य पाटीदार ने प्रत्येक सदस्य को पुष्प एवं मां सरस्वती का प्रतीक कलम भेंट कर सम्मानित किया एवं महाविद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *