दशहरे पर किया सैलाना पुलिस थाने में शस्त्र पूजन

रतलाम- (Ratlam) विजया दशमी के पावन पर्व पर पुलिस थाना सैलाना में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया की उपस्थिति में पंडित गिरिराज त्रिवेदी व पंकज त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से शस्त्रों का पूजन किया गया। पुलिस विभाग के परंपरा अनुसार शस्त्र पूजन शक्ति और धर्म की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। पूजन कार्यक्रम के दौरान सब इंस्पेक्टर वीर सिंह देवड़ा, ए.एस.आई शंकर सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक अनुरूद्धसिह कुशवाह, प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, तूफान सिंह भूरिया, दिनेश पाटीदार, जसवंत राठौर, यशपाल धनगर कृष्ण कतरा, राजू निनामा, दीपेश बैरागी, पप्पू चौहान, पत्रकार विमल कटारिया, संजय शर्मा, नितेश राठौड़, कृष्णकांत मालवीय सहित अन्य उपस्थित थे।
पूजन के पश्चात एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने समस्त स्टाफ को दशहरा पर्व की शुभकामना दीं और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा एवं जन सेवा के लिए प्रेरित किया पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि पुलिस कर्मियों के मनोबल और सेवा भाव को भी सुदृढ़ करने वाला रहा।




