गांधी एवं शास्त्री जी को याद कर जन्म जयंती मनाई
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में सत्य एवं अहिंसा के पुजारी संपूर्ण विश्व को प्रेम मानवता शांति व सद्भावना का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के निवास पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते काग्रेस जनों ने उनका पुण्य स्मरण किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष गेहलोत ने कहां की आज विजयादशमी का पावन दिन हे, जब प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की जीत का परचम लहराया।यह दिन हमें सत्य, साहस और धैर्य का संदेश देता है। 2 अक्टूबर को हम गाँधी जयंती मनाते हैं, महात्मा गांधी जी की जयंती, जिन्होंने अहिंसा और सत्य के बल पर देश को आज़ादी दिलवाई ।बापू का जीवन हमें सिखाता है कि सबसे बड़ी ताकत है प्रेम एकता एवं भाईचारा। विजयादशमी और गाँधी जयंती, दोनों ही हमें एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देते हैं। ऐक ओर श्रीराम का आदर्श, जो हमें कर्तव्य और धर्म का पाठ पढ़ाता है, तो दूसरी ओर गाँधीजी का बलिदान, जो हमें अहिंसा और करुणा की राह दिखाता है। दशहरा हमें बुराई से लड़ने की शक्ति देता है, तो गाँधी जयंती हमें उस लड़ाई को शांति और प्रेम से जीतने का तरीका सिखाती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हर युग में बुराई का अंत होता है, और सत्य का प्रकाश हमेशा चमकता है। आइए आज हम, इस दशहरे और गाँधी जयंती पर हम संकल्प लें कि अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएँगे। 2 अक्टूबर को दशहरे की धूम और गाँधीजी के विचारों को आत्मसात करें।
गांधी व शास्त्री के जन्म जयंती उत्सव मनाने के पश्चात कांग्रेस पार्टी के आदेश अनुसार नगर के स्वतंत्रता सेनानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व उद्योगपति भुरामल तांतेड़ के निवास पहुंचकर जिला अध्यक्ष गेहलोत सहित कांग्रेस जनो ने स्वतंत्रता सेनानी तांतेड़ का शाल श्रीफल (खादी वस्त्र) धोती कुर्ता भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, वरिष्ठ नेता जगदीश कुमावत, न.प.अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल, किशोर पाटीदार, राजेश पाटीदार, हेमंत कुमावत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।




