सैलाना नगर में अहंकारी रावण के दहन के साथ मनाई विजयादशमी

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में अहंकारी रावण के दहन के साथ मनाई विजयादशमी

बाण लगते ही धूं-धूं कर जलने लगा रावण।

रतलाम- रतलाम जिले के सैलाना नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वर्गीय श्री प्रभु दयाल जी गेहलोत खेल स्टेडियम में रावण दहन हुआ।

नगर परिषद इस बार पहली बार 51 फीट के रावण दहन के साथ ही 21,21 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाथ का दहन भी करवाई। बुराई के प्रतिक रावण दहन के पहले रघुनाथ द्वारा मंदिर से भगवान राम लक्ष्मण तथा जानकी की शोभायात्रा निकाली। बाद में दहन स्थल पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, भगवान श्री रामजी की महाआरती, दुर्गा स्तुति एवं रंगारंग आतिशबाजी का भव्य आयोजन रखा गया।

इससे पूर्व कालिका माता मंदिर पर पूजा अर्चना के पश्चात सैलाना रियासत के पूर्व महाराजा विक्रम सिंह ने शोभायात्रा का स्वागत-अभिनंदन किया। खेल स्टेडियम में भी शानदार आतिशबाजी की गई। बाद में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने रावण,कुंभकर्ण और मेघनाथ पर एक-एक तीर का निशाना लगाया और धूं-धूं कर 51 फ़ीट रावण एवं 21,21 फिट के कुंभकर्ण और मेघनाथ जल उठे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, नगर परिषद सीएमओ मनोज शर्मा, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, थाना सुरेंद्र सिंह गडरिया व पार्षदगण सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *