धान फाउंडेशन सैलाना का 29वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

धान फाउंडेशन सैलाना का 29वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

रतलाम- (Ratlam) धान फाउंडेशन सैलाना द्वारा 29वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 100 से अधिक सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था से जुड़ी बैंक:- इंडियन बैंक, शाखा रतलाम के ऑपरेशन मैनेजर आजाद खान उपस्थित रहे। उन्होंने बैंक की योजनाओं की जानकारी दी और फाउंडेशन द्वारा संचालित वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की सराहना की।

संस्था की अध्यक्ष अमरी बाई ने सदस्यों को बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक भारतेंद्र सिंह सोनगरा ने किया, जिन्होंने वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम (सहयोग-एक्सिस बैंक) की जानकारी भी साझा की। वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के जिला समन्वयक आशुतोष पाटीदार ने अंत में डिजिटल बैंकिंग व आदर्श गांव की विस्तार से जानकारी देने के बाद अतिथियों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता शुभम, पीरूलाल, सुरेशचंद्र, सीमा, अनुराधा, दीपिका सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *