ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आगामी 5 मई से
रतलाम- (Ratlam) संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के लिए बैठक का आयोजन न्यू कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि 30 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 05 मई से 05 जून तक रतलाम शहर सहित जिले के प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। समस्त खेल संघ, सस्थाओ के सहयोग से बास्केटबॉल, मल्लखम्ब, व्हालीबॉल, कराते, एथलेटिक्स, हॉकी, खो-खो, योगा आदि सभी खेलो में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जावेंगें। खेल संस्थाओ को उपलब्धता अनुसार खेल सामग्री प्रदाय की जावेगी।
जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने विकासखण्ड के युवा समन्वयक से सम्पर्क कर भाग ले सकते है। बैठक में खेल अधिकारी एवं खेल विभाग के खेल प्रशिक्षक/युवा समन्वयक तथा खेल संघों के पदाधीकारी एवं अन्य विभाग के पदाधीकारी उपस्थित रहे।




