स्वास्थ्य शिविर के दौरान सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया

रतलाम- (Ratlam) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम शहर के मध्य प्रदेश ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड विद्युत ग्रिड कार्यालय प्रताप नगर क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग जिला रतलाम एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
शिविर के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अचानक करंट लगने की स्थिति में कृत्रिम श्वसन देने संबंधी प्रक्रिया सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का शुभारंभ रोगी कल्याण समिति सदस्य एवं समाज सेवी गोविंद काकानी, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड रतलाम के सहायक अभियंता तथा डॉ. शीनंतल पाटीदार, डॉ. राजेश मैडा, एपीएम हीना मकरानी, पुष्कर रानज शर्मा फार्मासिस्ट, एलएचवी सुशीला मईडा, दर्पण त्रिवेदी एवं पलकेश आदि की उपस्थिति में किया गया। शिविर के दौरान 38 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई।




