जानलेवा हमला करने वाले तीन नाबालिक सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) जिले के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनी नगर काला गोरा भेरूजी रोड पर जानलेवा हमला करने वाले तीन नाबालिक सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गुरुवार को शाम करीब 7 से 8 बजे दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में हुसैनी नगर काला गोरा भेरूजी रोड पर मकान के पारिवारिक विवाद में धराड के युवक महेश राठौर की हत्या कर दी गई थी। महेश अपने साडू भाई विशाल मालवीय के मकान के विवाद को सुलझाने विशाल के माता-पिता के पास हुसैनी नगर आया था। दोनों पक्षों में विवाद होने पर विशाल के माता-पिता की मदद करने आए रिश्तेदारों व दोस्तों ने मिलकर मारपीट की। वह मारपीट में महेश राठौर की हत्या हो गई। घटना पर से दीनदयाल नगर थाने पर अपराध क्रमांक 344/25 धारा 103(1), 118(1),3(5)BNS का आरोपीयों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा हत्या करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरीया के निर्देशन में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में दीनदयाल नगर थाने की टीम के द्वारा हत्या के आरोपी जितेंद्र पिता भारत राठौड़ उम्र 28 वर्ष निवासी महेश नगर नयागांव रतलाम व तीन नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक नाबालिक आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया।




