जिले का रिंगनोद थानाभी हुआ आईएसओ प्रमाणित थाना
रतलाम- (Ratlam) जिले का थाना रिंगनोद भी ISO (आईएसओ) प्रमाणित थाना हुआ।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों के मानकीकरण एवं सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के फल स्वरूप जिले के एक और रिंगनोद थाने को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला।
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा की उपस्थिति में रिंगनोद थाना प्रभारी विक्रम अहिरवार (प्रशिक्षु आई पी एस) को ISO प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी रिंगनोद विक्रम अहिरवार (प्रशिक्षु आई पी एस) एवं रिंगनोद थाने की टीम को आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों एवं मेहनत की सराहना की। इसी दौरान सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी, रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, सूबेदार मानिक ठाकुर, थाना रिंगनोद स्टाफ समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन का स्टाफ उपस्थित रहा।
पूर्व में जिले के थाना डीडी नगर रतलाम, थाना यातायात रतलाम, थाना जावरा शहर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा एवं सीएसपी कार्यालय जावरा को आईएसओ प्रमाणित किए जा चुके है।




