सैलाना एकलव्य स्कूल का छात्रावास से लापता हुआ बालक को पुलिस ने लिया अपने कब्जे में

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना एकलव्य स्कूल का छात्रावास से लापता हुआ बालक को पुलिस ने लिया अपने कब्जे में

2/mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना नगर के एकलव्य विद्यालय के बालक छात्रावास से अधीक्षक की पिटाई के बाद पांच दिन पूर्व गायब हुए छात्र को सैलाना पुलिस की टीम ने राजस्थान के ग्राम काला नाला थाना आम्बापुरा से अपने कब्जे में ले लिया है। छात्र के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने सैलाना न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाये। बयान में छात्र ने अधीक्षक द्वारा मारपीट की बात कही।

गत बुधवार को नगर के एकलव्य स्कूल के बालक छात्रावास में कक्षा 11 के छात्र के हॉस्टल अधीक्षक बजरंग गुर्जर द्वारा मारपीट किये जाने से नाराज छात्र हॉस्टल से लापता हो गया था। जिसकी तलाश निकालने को लेकर सायबर सेल की मदद ली गई। साथ ही पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर उसे तलाशना शुरू किया था। परिजनों को चौथे दिन राजस्थान के गांव काला नाला थाना आम्बापुरा में छात्र के होने की जानकारी मिली जिस पर पुलिस ने शनिवार देर रात आम्बापुरा पहुंचकर छात्र को अपने कब्जे में लिया।

नाबालिग होने के कारण छात्र को सैलाना न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाये।बयान में छात्र ने अधीक्षक द्वारा मारपीट की जाने की बात कही है।

एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि लापता छात्र को तलाशने देर रात पुलिस को सफलता मिली। मजिस्ट्रेट के सामने अधीक्षक द्वारा मारपीट किये जाने की बात कही है।बयान के आधार पर अधीक्षक बजरंग गुर्जर के ऊपर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लगभग डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरे भी कंगाल आखिरकार पुलिस को छात्र को तलाश में सफलता मिली। 

 यह टीम पहुंची थी गांव-

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर आरपी सारस्वत, ए.एस.आई हितेंद्र सिंह परिहार, आरक्षक मुकेश मेघवाल, फकीरचंद सोलंकी की टीम ने छात्र को तलाश में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *