प्रयागराज महाकुंभ मालवांचल का प्रतिनिधित्व कर अमृत वचनों की गंगा बहाई
2/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- आस्था का महापर्व कुंभ मेला देश दुनिया की जनता जनार्दन सनातनमय परिवेश में भारत की आधी से ज्यादा आबादी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में समाहित हो गई। जहाँ आपसी भाईचारा सौहार्द देख विश्व की हर सरहदें अचंभित है। मालवांचल का प्रतिनिधित्व करते हुए धर्म नगरी रतलाम श्रृंगेरी मठ के दण्डी स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज ने तीर्थ नगरी प्रयागराज में विश्व कांत भारती के महा निर्वाणी गोविन्द मठ में अमृत वचनों की गंगा बहाते हुए, लाखों भक्त जनों ने भागवत कथा का रसवादन किया।
नगर आगमन पर गुरु संत भगवन स्वरूप स्वामी का स्वागत सम्मान शाल श्रीफल पुष्पमालाओ से वाघेला गो-सेवा जीवदया समिति, दंडी स्वामी मठ भक्त मंडल प्रमुख दिनेश वाघेला द्वारा किया गया। स्वामी व रतलाम नगर से पहुचे अन्य भक्तों ने प्रयागराज महाकुंभ में बिताए ऐतिहासिक पलों अनुभवों को साझा किया।
गो-सेवको में बाबूलाल सिसोदिया, श्याम सुंदर उपाध्याय, कैलाश सोमानी, महावीर सिंह शक्तावत, महेश ओझा, विशेष रूप से एमआईसी सदस्य भाजपा पार्षद धर्मेंद्र व्यास, क्षेत्रीय पार्षद हिना मेहता, क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि हार्दिक मेहता, शकुन्तला सिसोदिया, श्यामा वाघेला, विमलेश वर्मा, कोकीला ओझा, आशा भट्ट, महेश ओझा, विशाल वर्मा, विकास वर्मा, वाघेला गो-सेवा जीवदया समिति, माली कुंवा मंडल, अखिलेश्वर महादेव महिला मंडल अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे उक्त जानकारी दिनेश वाघेला ने दी।




