ऑन लाईन आई.डी. से क्रिकेट मेच में सट्टा खेलने वालो पर माणक चौक पुलिस ने की कार्यवाही
2/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर के माणक चौक थाना पुलिस ने ऑन लाईन आई.डी. से क्रिकेट मेच में सट्टा खेलने वालो पर कार्यवाही की है
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन एंव नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के निर्देशन पर उप.निरी.अनुराग यादव, रतलाम माणक चौक थाने द्वारा टीम का गठन कर क्षेत्र में ऑन लाईन सट्टा खेलने वाले आरोपी पर कार्यवाही की गई है।
इसी दौरान उप.निरी.अनुराग यादव थाना प्रभारी थाना माणकचौक रतलाम द्वारा टीम का गठन कर मुखबिर सूचना के आधार पर धनजीबाई के नोहरे में मोबाइल फोन से क्रिकेट ऑन लाईन सट्टा खेलने वाले आरोपी पर कार्यवाही करते हुए एक सेमसंग कंपनी का एन्ड्रायड मोबाईल जप्त किया गया। जिसका अवलोकन करते आरोपी द्वारा ऑनलाइन वेब साइट के माध्यम से पॉइंट्स के माध्यम से क्रिकेट मैच में हार जीत का दाव लगते रंगे हाथो पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया की उसके द्वारा इश्तिहार देख कर ऑनलाइन वेब साइट पर जाकर user ID व पासवर्ड बना कर UPI के माध्यम से पैसे जमा कर ID में बैलेन्स डाल कर क्रिकेट मैच में सेशन, विकेट व अन्य इवैंट पर सट्टा लगाया जाता है। आरोपी के मोबाइल फोन के अवलोकन पर लाखो के सट्टे के हार जीत के हिसाब प्राप्त हुआ है, जिस संबंध में अग्रिम विवेचना की जावेगी। वही अपराध क्रमांक 112/2025 धारा- 4(क) मध्य प्रदेश गेम्बलिंग एक्ट में आरोपी पियुष पिता हिम्मत सियाग उम्र 23 वर्ष निवासी पटेल कालोनी रतलाम को ऑन लाईन आईडी से क्रिकेट मेच का सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया एंव आरोपी से एक सेमसंग कम्पनी का एन्ड्रायड मोबाईल जप्त किया गया।




