सैलाना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना मे 277 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना मे 277 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न

2/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रतलाम जिले के सैलाना नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 277 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की योजना में लाभान्वित होने वाली कन्याओं के परिवार अब अनेक चिन्ताओं से मुक्त हो गए शराब का सेवन न करे। साथ ही वर-वधुओं को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। वही गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य कान्तीलाल राठौड़, सुनील तिवारी तथा उनके पूरे दल ने पूर्ण मंत्रोचार के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया। कार्यक्रम में सैलाना एसडीएम मनीष जैन, एसडीपीओ नीलम बघेल, तहसीलदार कैलाश कन्नौज, जनपद पंचायत सीईओ गोवर्धन लाल मालवीय, सहायक सब इंस्पेक्टर शिवजी यादव सहित पंचायत सचिव तथा रोजगार सहायक उपस्थित थे।

कार्यक्रम की प्रत्येक वेदी पर महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्तांओं ने उपस्थित रहकर गायत्री परिवार के आचार्य के साथ सहयोग करके वर-वधु फेरे संपन्न करवाये। कार्यक्रम का संचालन डा. मुनेन्द्र दूबे ने किया तथा जनपद पंचायत सिईओ गोवर्धनलाल मालवीय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिता सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री संगीता चारेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, जिला पंचायत सदस्य चंपा म‌ईड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी चारेल, जनपद पंचायत सदस्य लिला पडियार, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, विधायक प्रतिनिधि विक्रम चारेल, शिवा गेहलोत, मनीषा सिलावट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *