घर का रास्ता भटकी बालिका को परिजन को किया सुपुर्द
2/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र मे 10 वर्षीय बालिका अपने घर का रास्ता भटकी गई। वही रास्ता भटकी बालिका को डायल 112/100 कि सहायता से सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।
रतलाम के सैलाना थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालिका मिली है जो घर का रास्ता भटक गई है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112/100 भोपाल में शनिवार को शाम 6 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सैलाना थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल 112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक प्रदीप दामा एवं पायलेट निखिलेश ने बालिका को अपने संरक्षण में लेकर बालिका से परिजन के संबंध में जानकारी ली। डायल 112/100 स्टाफ बालिका को घोड़ा पल्ला गाँव स्थित घर लेकर पहुँचे। जहां सत्यापन उपरांत बालिका को मौसी के सुपुर्द किया गया।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी। स्थानीय व्यक्ति द्वारा बालिका को परेशान देखकर डायल 112/ 100 को कॉल कर सूचना दी गयी। बालिका को सकुशल मिलाने के लिए परिजन द्वारा डायल 112/100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया।



