विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित हुए शिविर 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित हुए शिविर 

रतलाम- (Ratlam) उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला रतलाम नीलम सिंह चौहान द्वारा बताया गया है कि कलेक्टर राजेश बाथम के मार्ग दर्शन में जिले में मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन खरीफ पूर्व 29 मई 2025 से 12 जून तक किया जा रहा है।

अभियान अंतर्गत कृषि पशुपालन उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा केंद्रीय योजना एवं मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा इजाद की गई नवीन उन्नत कृषि तकनीकियों तथा कृषकों द्वारा कृषि में किए जा रहे। नवाचारों की जानकारी स्थानीय स्तर पर कृषि वैज्ञानिक, विभागीय अधिकारी, कृषि उद्यमी एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा कृषको को दी जा रही है।

अभी तक रतलाम विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डेलनपुर, पंचेड, धामनोद, नामली, बरबोदना, गुणावद, धौसवास, बांगरोद, धमोत्तर, कुआझागर, मुदंडी, पलास एवं आलोट विकासखण्ड के बिसलखेडा, आक्याकलां, माधोपुर, करवाखेडी, सेमलिया, कराडिया, बरखेडाकलां, खजूरीदेवडा, पिपलिया सिसोदिया, बर्डिया राठौर, भोजाखेडी, भीम तथा सैलाना विकासखण्ड के खेडीकला, बासिन्द्रा, बायडी, शिवगढ, कांगसी, भामट, सांसर, अडवानिया, कोटडा, रामगढ (बोरखेडा), नारायणगढ, सकरावदा में शिविर आयोजित किए जा चुके है। जिसमें 1600 से अधिक किसानों को जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *