आलोट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध की कार्यवाही

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आलोट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध की कार्यवाही

रतलाम- (Ratlam) जिले की आलोट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही की है। पुलिस ने 100 ग्राम एम डी सहित कुल 14.83 लाख रुपए का मशरूके की जप्ती कर 5 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलोट शाबेरा अंसारी के मार्ग दर्शन मे आलोट थाना पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ MDMA ले जाते हुये 5 आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।

रविवार को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये घटना स्थल ताल रोड जीवनगढ फंटा आलोट से आरोपी आयुष पिता श्याम शर्मा उम्र 21 साल निवासी उज्जैन रोड मयुर विहार कालोनी आगर, राहुल सिंह पिता नारायण सिंह सोंधिया उम्र 23 साल निवासी बडोद रोड आगर, शाहरुख पिता रफीक खाँ मेवाती मुसलमान उम्र 24 साल निवासी घाटी के नीचे झंडा चौक आगर, फरमान पिता मुबारीक खाँ मुल्तानी मुसलमान उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्रमांक 01 बडोद रोड आगर, जिला आगर के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये चार प्रथक प्रथक सफेद प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियो के अंदर भरा अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए कुल वजनी 45 ग्राम को जप्त कर आऱोपियो को गिरफ्तार किया गया व वापसी पर आरोपियो के विरुद्ध अप क्र 384/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया बाद विवेचना के दौरान आरोपी फरमान द्वारा दिये गये मेमो के आधार पर फरार आरोपी फरहान पिता फैय्याज खान पठान मुसलमान उम्र 21 साल निवासी अर्जुन नगर आगर हाल मुकाम देवलजी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान को रविवार को 20.50 बजे जमुनिया शंकर फंटा ग्राम पिपलिया सिसोदिया से गिरफ्तार किया गया।

बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये आरोपी के कब्जे से मिले सफेद प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरे 55.21 ग्राम एमडीएमए व सफेद प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरे 30.07 ग्राम अजीनोमोटो पदार्थ को जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ MDMA खरीदने बेचने के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *