मालवा के गांधी स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की आठवीं पुण्यतिथि मनाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मालवा के गांधी स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की आठवीं पुण्यतिथि मनाई

रतलाम- (Ratlam) सरलता, सहजता के प्रतिरूप, राजनैतिक सुचिता के पर्याय, मालवा के गांधी स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की आठवीं पुण्यतिथि विभिन्न आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाई। सैलाना क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय तक सरल, सादगी जीवन यापन करने वाले आदिवासी नेता प्रभुदयाल गेहलोत की आठवीं पुण्यतिथि पर मोती बंगला स्थित गेहलोत की प्रतिमा पर गेहलोत परिवार के राजेश गेहलोत, शेखर गेहलोत,,पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत, हनी गेहलोत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी। तपश्चात मोती बंगला स्थित मांगलिक भवन पर सैलाना नगर के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात गेहलोत परिवार के साथ सभी कार्यकर्ता गौशाला पहुंचे और गोवंश को हरि घास का सेवन करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *