जावरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में फरार 2 अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में फरार 2 अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा औ.क्षैत्र. थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ MDMA की तस्करी में फरार 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध मादक पदर्थ की तस्करी के विरुद्दध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानों को निर्देशित किया गया है। जिसके अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन में औ. क्षेत्र, थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

औद्योगिक क्षेत्र थाने की टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर फोरलेन हाईवे रेल्वे पुलिया के नीचे बन्नाखेडा रोड के पास से परवेज खान पिता रईस खान पठान उम्र 25 साल निवासी बाराखेडा थाना पिपलौदा, शोयब उर्फ टीपु पिता मोहम्मद अय्युब खान पठान उम्र 25 साल निवासी अकब बिजली घर जावरा से एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरा मादक पदार्थ MDMA ड्रस कुल वजन 12 ग्राम, किमती 1,50,000 रूपये, हिरो स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक MP43ZA1171, सुपर स्पेण्डर मोटर सायकल क्रमांक MP43M.J3565,जप्त की कर तथा थाना औ. क्षेत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 396/2025 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के स्रोंत एवं अन्य फरार आरोपीयों के सम्बन्ध में तलाश करते आरोपियों आवेश उर्फ अरमान निवासी कोटडी राजस्थान एवं शशांक सोनी निवासी जावरा का नाम सामने आया।

वही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आमों के मार्ग दर्शन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपियों आवेश उर्फ अरमान पिता बादशाह खान उम्र 20 वर्ष निवासी कोटडी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान एवं शशांक पिता अशोक कुमार सोनी उम्र 26 साल निवासी जावरा को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *