सैलाना के दोनो केदारेश्वर महादेव का बरसाती झरना दिखा उफान पर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना के दोनो केदारेश्वर महादेव का बरसाती झरना दिखा उफान पर

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, कृष्णकांत मालवीय सैलाना

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर से 5 किलोमीटर दूर अडवानीया रोड पर स्थित 200 वर्ष पुराना अति प्राचीन बडे केदारेश्वर महादेव मंदिर व सरवन रोड पर स्थित अति प्राचीन कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिर का बरसाती झरना उफान दिखाई दिया।

मंगलवार-बुधवार देर रात्रि से हुई तेज मूसलाधार बारिश ने लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। किसानों के साथ-साथ आम लोग भी अपने अपने घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। मूसलाधार बारिश से मलेनी नदी, तालाब व नाले  उफान पर दिखाई दिए। इसी के साथ ही बारिश ने दोनों केदारेश्वर महादेव मंदिरो को भी नहीं छोड़ा। दोनों केदारेश्वर महादेव मंदिरो का बरसाती झरना उफान पर ला दिया। बरसाती झरने को देखने के लिए लोग दुर दराज से आते दिखाई दिए। और बरसाती झरने का जम के आनंद लिया। बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर का बरसाती झरना इतना भयंकर उफान पर था की झरने के नीचे प्राचीन कुंड के उपर से मंदिर परिसर में बारिश का पानी बहता दिखाई दिया। इसी तरह कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिर का तीनों बरसाती झरना पहाड़ो को चिरता हुआ उफान पर दिखाई दिया‌‌।

प्रशासन ने जारी किए दिशा निर्देश-

एसडीएम मनीष जैन ने जिले में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर लोगों से अपील की हैं कि जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकले। पानी वाले स्थानों से दूर रहे। रपटों और सड़कों पर ज्यादा पानी हो तो उसे पार ना करे। बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर से दूर रहे।साफ स्वच्छ और संभव हो तो उबला पानी पिए। सजग रहे, सतर्क रहे और सावधानी बनाए रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *