प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर झूठी FIR को निरस्त करने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

रतलाम- (Ratlam) प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर थाना मुंगावली जिला अशोक नगर थाना पर 27 जून को झूठे तथ्यों के आधार पर FIR की गई है। पटवारी के 25 जून ओरछा दौरे कार्यक्रम में स्वयं पीड़ितों ने आकर उनसे मदद की गुहार की थी। जिसकी संपूर्ण वीडियो रिकॉर्डिंग है। पटवारी द्वारा इस संदर्भ में कलेक्टर से भी चर्चा की गई। उसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा पीड़ितों पर दबाव बनाते हुए शपथ पत्र बनवाया गया।
जिसके आधार पर पटवारी पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। इसके विरोध में बुधवार को रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी ने एक ज्ञापन पुलिस महानिदेशक के नाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नगर पुलिस अधीक्षक को दिया। जिसमें मांग की गई है, की तत्काल इस FIR को निरस्त किया जाए एवं प्रजातांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जाए। प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारा जा सके ताकि प्रदेश में अनाचार और अत्याचार की घटनाएं न हो।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस दादा सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, शैलेंद्र सिंह अठाना, महामंत्री राजीव रावत, उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ हितेश पेमाल, वरिष्ठ पार्षद वहीद भाई शैरानी, नासिर कुरैशी, फखरुद्दीन, सेवादल जिला अध्यक्ष एडवोकेट किशनलाल गोसर, रतलाम शहर सेवादल अध्यक्ष राजनाथ यादव, पीयूष बाफना, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी, अनिल नांदेचा, पार्षद प्रतिनिधि किशन दादा भगिनामा, सुनील महावर, हरविंदर सिंह नांद्रा, हेमंत नेका सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।




