कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) कलेक्टर द्वारा मोरवानी स्थित वाटर फिल्टर प्लांट के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में ड्यूटी लिस्ट अनुसार अनुपस्थित कर्मचारी, लेब टेक्नीशियन के पास प्लांट पर आवश्यक सामग्री की अनुपलब्धता एवं प्लांट सफाई के रजिस्टर मेंटेन नहीं होने के कारण आयुक्त नगर निगम अनिल भाना ने जल प्रदाय विभाग के कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़, सहायक यंत्री सुहास पंडित, उपयंत्री भैयालाल चौधरी, उपयंत्री ब्रजेश कुशवाह, उपयंत्री अनुपम मिश्रा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 3 दिवस मे प्रतिउत्तर प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया है। नियत 3 दिवस में उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।




