घना कोहरे की आगोश में रहा सैलाना नगर

वातावरण में घुली ठंडक, नागरिको ने चोराहे पर जलाए अलाव
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) नया वर्ष प्रारंभ होते ही मौसम ने अपना करवट बदल लिया है। सुबह नगर की सडके घने कोहरे में समा गई। ओर वातावरण में ठंडक घुल गई। ठिठुरते हुए लोगों ने गर्म वस्त्र पहने और चौराहो पर अलाव जलाकर ठंड से निजात पाते नजर आए।
गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। घना कोहरा होने से वाहन चालको को वाहन चलाने में बडी कठीनाईयो का सामना करना पड़ा। वाहन चालक अपने वाहनो की हेड लाईटे व चारों इंडिकेटर जलाकर वाहन चला रहे नजर आए। कोहरा दोपहर तक रहा। दिनभर मौसम मे ठंडक घुली रही। कोहरे के कारण लोगो को सुर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। लोग ठंड से बचने के उपाय करते देखे गये।




