पुलिस टीम ने राजस्थान के कंजर डेरो पर दी दबीश
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले की आलोट अनुभाग व जावरा अनुभाग की संयुक्त पुलिस टीम ने राजस्थान के कंजर डेरो पर दबीश देकर दो स्थाई वारंटी कंजरो को पकडने मे सफलता मिली है।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा कंजरो द्वारा की जा रही वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के निर्देशन मे एसडीपीओ आफिस, थाना आलोट, थाना ताल एवं जावरा डिविजन के बल के हमराह कंजर डेरा लाखाखेडी, अरनिया, टोकडा जिला झालावाड राजस्थान मे संयुक्त दबीश दी गई। जिसमे दो स्थाई वारंटी मिट्टु पिता दुला कंजर उम्र 33 साल निवासी अरनिया थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान व राधेश्याम पिता रामसिंह कंजर उम्र 45 साल निवासी लाखाखेडी थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान को पकडा गया एवं चोरी के माल की तलाश डेरो के आसपास की गई एवं कंजरो डेरो मे भारी मात्रा मे मिले हाथ भट्टी शराब व लहान को नष्ट किया गया।
प्रकरण जिनमे स्थाई वारंट माननीय न्यायालय से जारी है-
1. प्रक क्रमांक 971/2014 धारा 394 भादवि मे स्थाई वारंटी मिट्टु पिता दुला कंजर उम्र 33 साल निवासी अरनिया थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान।
2. आरसीटी क्रमांक 403/2018 धारा 379 भादवि मे स्थाई वारंटी मिट्टु पिता दुला कंजर उम्र 33 साल निवासी अरनिया थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान।
3. प्रक क्र 194/18 धारा 34(2) आबकारी एक्ट मे स्थाई वारंटी राधेश्याम पिता रामसिंह कंजर उम्र 45 साल निवासी लाखाखेडी थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान कंजर।




