15 हजार की रिश्वत लेते रिश्वतखोर क्लर्क को लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

15 हजार की रिश्वत लेते रिश्वतखोर क्लर्क को लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार 

1/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Namli,mp)- जिले के नामली तहसील न्यायालय में पदस्थ रिश्वतखोर क्लर्क को उज्जैन के लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया है। गुरुवार को अचानक उज्जैन की लोकायुक्त पुलिस टीम नामली तहसील पर पहुंची। जहां नामली तहसील न्यायालय में पदस्थ क्लर्क प्रकाश पलासिया को उज्जैन लोकायुक्त की पुलिस टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बतादें की पदस्थ क्लर्क ने शिकायतकर्ता गणपत हाडा निवासी पंचेड में अपनी कृषि भुमि के नामांतरण पर आपत्ति दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि परिवार के लोगों ने बीन बताएं जमीन बेच दि थी। इसी मामले में शिकायतकर्ता से 50 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी। जिसमे 40 हजार रुपए में मामला तय हुआ था। क्लर्क ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए की राशि पहले ही ले चुका था। वही 15 हजार रुपए की राशि गुरुवार को लेने के दौरान उज्जैन की लोकायुक्त पुलिस टीम ने रूपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। बतादें कि शिकायतकर्ता गणपत हाड़ा 27 दिसम्बर को लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। जिस पर लोकयुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *