आलोट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
2/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के आलोट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी शाबेरा अंसारी के मार्ग दर्शन मे आलोट थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते हुए एक आरोपी को पकडने में सफलता मिली है।
शनिवार को आलोट पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए घटना स्थल आलोट बडोद रोड धापना फंटा से आरोपी श्रवण सिंह पिता चंदर सिंह सोंधिया राजपुत उम्र 25 साल निवासी सुहागडी थाना बडोद जिला आगर के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए एक रंग बिरंगी प्लास्टिक की थैली के अंदर काले रंग की प्लास्टिक की थैली मे अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 1 किलो 560 ग्राम व घटना मे प्रयुक्त एक ग्रे रंग की पेशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक MP 14 MJ 0831 किमती 50 हजार को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आलोट थाने पर अप क्र 70/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदने बेचने व अन्य आरोपियो के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है।




