सैलाना नगर में कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. गहलोत के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. गहलोत के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पुलिस प्रशासन की दिखी चाक-चौबंद व्यवस्था बरकरार 

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम डॉ. थावरचंद गहलोत का नगर आगमन हुआ है। नगर आगमन के पुर्व पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था बरकरार दिखाई दी।

मंगलवार को राज्यपाल महामहिम डॉ. थावरचंद गहलोत का नगर आगमन हुआ। राज्यपाल महामहिम डॉ. थावरचंद गहलोत ओशिन परिसर में एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। साथ ही राज्यपाल महामहिम डॉ. थावरचंद गहलोत नगर के विश्राम गृह पर भी पहुंचे। जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल महामहिम डॉ. थावरचंद गहलोत का पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया। राज्यपाल डॉ. गहलोत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। इसी दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था बरकरार-

मंगलवार को सैलाना नगर में राज्यपाल महामहिम डॉ. थावरचंद गहलोत के आगमन के पुर्व से ही पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बरकरार दिखाई दी। पुरे समय डीएसपी अजय सारसवान, यातायात प्रभारी आनंद सोनी, राज शेखर शर्मा, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया, बाजना थाना प्रभारी मनीष डाबर, सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलियार, धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान सहित पुलिस बल मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *