प्राचीन धरोहर गुलाब चक्कर परिसर में ओपन एयर रेस्टोरेंट का होगा संचालन 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

प्राचीन धरोहर गुलाब चक्कर परिसर में ओपन एयर रेस्टोरेंट का होगा संचालन

रतलाम- (Ratlam) प्राचीन धरोहर गुलाब चक्कर का जीर्णोद्वार, सौदंर्गीकरण का कार्य जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम द्वारा कराया गया है। गुलाब चक्कर परिसर में दो ओपन एयर रेस्टोरेंट का संचालन किया जाएगा जिसके लिए जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम द्वारा 16 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे तक पृथक-पृथक दो ऑनलाईन वित्तीय प्रस्ताव आंमत्रित किए गए है जिसकी जानकारी https://mptenders.gov.in और https://ratlam.nic.in पर देखी जा सकती है।

रेस्टोरेंट में पर्यटक/रतलामवासी पारिवारिक माहोल में शुद्ध शाकाहारी भारतीय व्यंजनो का लुत्फ उठा सकेंगे। गुलाब चक्कर में विशेष कलर लाईटिंग, साउण्ड की व्यवस्था की गई है। परिसर योग, शारीरिक स्वास्थ्य, खेल, प्रदर्शनी, फूड मेला, कवि सम्मेलन, हॉबी क्लासेस, समर केम्प आदि के लिए भी उपलब्ध रहेगा।

गुलाब चक्कर परिसर में समय-समय पर जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम मेला, फूड मेला, प्रदर्शनी आदि आयोजित कर सकेगा या आयोजन की अनुमति दे सकेगा। किसी भी स्थिति में उक्त परिसर में व्यक्तिगत कार्यकम आयोजित नहीं किये जाएंगे। प्रथम तीन माह तक कोई शुल्क नहीं लिया जावेगा। केवल परिसर की साफ सफाई आदि के लिए न्यूनतम राशि जमा करानी होगी। तीन माह के पश्चात जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम के द्वारा परिसर के उपयोग हेतु निर्धारित शुल्क लिया जा सकेगा। कार्यों के लिए कलेक्टोरेट के कक्ष कमांक 204, 205 में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। शीघ्र ही परिसर आमजन के लिए खोला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *