जावरा पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता
रतलाम- (Ratlam) अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जावरा शहर पुलिस को बडी सफलता मिली है। अवैध मादक पदार्थ 55 ग्राम MD के साथ पुलिस ने 2 युवको को गिरफ्तार किया है।
रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो, जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के माग र्दशन मे उनि.रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये बुधवार को बैगमपुरा रोड ईदगाह के सामने जावरा से आरोपी शाकिर उर्फ बावा पिता सईद खाँ जाति नियारगर मुसलमान उम्र 33 साल निवासी गढी प्रतापपुर जिला बाँसवाडा राजस्थान हामु शाहबुद्दीन सरकार दरगाह के पास नीमच थाना नीमच केन्ट व आरोपी अरशद खान पिता अमजद खान जाति पठान मुसलमान उम्र 23 साल निवासी मनासा रोड बगीचा नम्बर 4 नीमच थाना नीमच केन्ट जिला नीमच को अवैध मादक पदार्थ एमडी 55 ग्राम किमती 6 लाख 30 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया। मामले में जावरा थाने पर अप.क्रं- 112/2025 धारा- 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपीयो को न्यायालय पेश कर आरोपीयो का पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से एमडी के स्त्रोत संबंध मे पुछताछ जारी है।




