जावरा शहर मे शराब की दुकान के सामने बैठकर दिया धरना

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा शहर मे शराब की दुकान के सामने बैठकर दिया धरना

रतलाम- (Jaora) जिले के जावरा शहर के रतलामी गेट अस्पताल रोड पर टॉकीज परिसर में संचालित शराब की दुकान मंगलवार से मेला मैदान पर श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास शिट हो गई। इसका विरोध में वार्ड 26 व 27 के नागरिकों के साथ विशेषकर महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।

मंगलवार को दोपहर में वार्ड की सभी महिला एवं पुरुष संचालित होने वाली दुकान के बाहर एकत्रित हो गए और देखते ही देखते महिलाओं की संया बढ़ गई। इसके बाद नारेबाजी शुरू कर दी देखते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाने का प्रयास किया। परंतु 3 घंटे चले धरने के बाद भी महिलाएं नहीं मानी। महिलाओं का कहना था यहां मंदिर है। यहां हर मंगलवार को सुंदरकांड पाठ होता है। मांगलिक आयोजनों में माताजी व पूजन भी इसी परिसर में होता है। महिला स्नानगृह पास में है। दशहरा मैदान यहीं है, जहां रावण दहन होता है और सामान्य दिनों में बच्चे खेलते हैं। दो मांगलिक भवन बने हैं, जहां शादी व अन्य आयोजन होते हैं। पास में ही सिविल अस्पताल परिसर है, जहां मरीजों के परिजन विश्राम करते हैं। ऐसे में शराब दुकान मेला मैदान के मुय रोड पर खोलने से विवाद होंगे।

सूचना पर तहसीलदार संदीप इनवे, आबकारी अधिकारी अशोक दवे भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझने का प्रयास किया। कुछ देर बाद भीड़ नगर के मुय चौराहे रतलामी गेट पर एकत्रित हो गई जाम किया। करीबन 25 मिनट मुय मार्ग जाम रहने के बाद थाना प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह जादौन मौके पर पहुंचे। इसके बाद जाम खुलवाया। आबकारी विभाग के अनुसार नियम अनुसार मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *