सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम रलायता में किसान सम्मेलन किया आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम रलायता में किसान सम्मेलन किया आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar मंदसौर 

मंदसौर- (Mandsaur) मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम रलायता में किसान सम्मेलन आयोजित हुआ। बालिकाएं कलश लेकर रैली में शामिल हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसी दौरान किसान कल्याण तथा कृषि विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि पशुपालन उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधिययों ने अवलोकन भी किया। इस दौरान लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *