रतलाम में सब्जी विक्रेताओं का केबिनेट मंत्री काश्यप के घर किया प्रदर्शन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में सब्जी विक्रेताओं का केबिनेट मंत्री काश्यप के घर किया प्रदर्शन

कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी कर बोले- शहर में बड़ा अतिक्रमण नहीं दिख रहा

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) नगर निगम की ओर से सड़क किनारे बैठे सब्जी व फल विक्रेताओं को हटाने की कार्रवाई का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में फल सब्जी विक्रेताओ ने आज बुधवार दोपहर 12 बजे के लगभग रैली निकालकर अपनी समस्या बताने प्रदेश के केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पहुंचे और कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मंत्री काश्यप के भोपाल में होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता मनोहर पोरवाल ने विक्रेताओं से चर्चा की। विक्रेताओं ने कहा कि पूरे शहर में बड़े व्यापारियों ने अतिक्रमण किया है, लेकिन टारगेट सिर्फ गरीब सब्जी फल बेचने वालों को किया जा रहा है। मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रतिनिधि पोरवाल ने आश्वासन दिया कि विक्रेताओं की समस्या केबिनेट मंत्री तक पहुंचाई जाएगी। महापौर से भी चर्चा की जाएगीऔर सभी पहलुओं को देखने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *