लापरवाही बरतने पर बीएलओ पर प्रशासन की गाज

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

लापरवाही बरतने पर बीएलओ पर प्रशासन की गाज

कार्य में लापरवाही बरते जाने पर बीएलओ राशि जैन एवं रवि रावत को निलंबित। बीएलओ ओमप्रकाश दवे एवं माया चौहान को कारण बताओ सूचना पत्र जारी। बीएलओ पद पर नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकताओं द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने मानदेय पर लगाई रोक

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) एसडीएम शहर आर्ची हरित ने बताया कि निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 220 रतलाम शहर के मतदान केंद्र क्रमांक 15 शा. प्रा. वि धौलावाड़ पर श्रीमती रश्मि जैन, सहायक अध्यापक, शा.प्रा.वि धौलावाड़ एवं मतदान केंद्र क्रमांक 38 डिवाइन मर्सी स्कूल त्रिमूर्ति नगर रतलाम पर रवि रावत, सहायक वर्ग 3, कार्यालय वाणिज्यकर वृत 2 रतलाम को बीएलओ के पद पर नियुक्त किया गया था।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान आवंटित मतदान केंद्र 15 में मात्र 1 एवं मतदान केंद्र 38 में मात्र 2 गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन का कार्य किया गया। कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरते जाने के कारण कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से बीएलओ रश्मि जैन एवं बीएलओ रवि रावत को निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में जैन एवं रावत का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय 220 रतलाम शहर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भुगतान किए जाने की पात्रता होगी।

बीएलओ दवे एवं चौहान को कारण बताओ सूचना पत्र किया जारी-

एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित ने बताया कि निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 220 रतलाम सिटी के मतदान केंद्र क्रमांक 1 सेंट जेवियर स्कूल रतलाम में ओमप्रकाश दवे, सहायक वर्ग 3 श्रम विभाग को बीएलओ के पद पर नियुक्त किया गया था। कार्य को देखते के लिए कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया था किंतु आदेश की अवेहलना करते हुए बीएलओ ओमप्रकाश दवे बिना सक्षम अनुमति के अवकाश पर गए। कार्य में लापरवाही बरतने एवं बगैर सक्षम अनुमति के अवकाश पर चले जाने से एवं निर्वाचन कर्तव्यों के पालन में ओमप्रकाश दवे द्वारा घोर उदासीनता एवं लापरवाही बरते जाने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 220 रतलाम शहर के मतदान केंद्र क्रमांक 126 शा. प्रा. मा.वि राष्ट्रीय विद्या मंदिर, मोती नगर पर माया चौहान, प्रा. शिक्षक शा.मा.वि सरस्वती रामगढ़ को बीएलओ नियुक्त किया गया है। बीएलओ माया चौहान द्वारा एसआईआर 2026 के दौरान अपने मतदान केंद्र में गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन कार्य आरंभ नहीं किया गया। जिसके कारण राज्य स्तर पर जिले की प्रगति न्यूनतम प्रदर्शित हो रही है। कार्य में घोर उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मिशा सिंह द्वारा बीएलओ माया चौहान को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। प्रति उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

बीएलओ पद पर नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकताओं द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने मानदेय पर लगाई रोक-

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-220 रतलाम सिटी आर्ची हरित ने बताया कि बी एल ओ को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 के लिए गणना पत्रक डिजीटाईजेशन का कार्य सौंपा जाकर कार्य समय-सीमा में सम्पादन किया जाना है।

गणना पत्रक वितरण एवं डिजीटाईजेशन कार्य करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ नियुक्त किया गया था। आंगनवाडी कार्यकर्ता रेखा जाटव मतदान केन्द्र 125-शा.प्रा.मा विद्यालय राष्ट्रीय विद्या मंदिर, मोती नगर (उत्तरी भाग) द्वारा 9 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम), कार्यकर्ता समीना शाह, मतदान केन्द्र 137-पंचान सब्जी फरोश बिरादरी धर्मशाला हॉल का पूर्वी भाग सायर चबुतरा रोड रतलाम द्वारा 12 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम), प्रभा वैरागी मतदान केन्द्र 138-नाहर पब्लिक स्कूल कमरा नं. 04 संत्त रविदास चौक द्वारा 10 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम), कार्यकर्ता गजाला अंसारी, मतदान केन्द्र 140-नाहर पब्लिक स्कूल, कमरा नंबर-5 रतलाम द्वारा 3 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम), कार्यकर्ता फेहमिदा खान मतदान केन्द्र 213-बा.उ.मा.वि क्रमांक 01 माणक चौक रतलाम द्वारा 11 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम) की प्रगति न्यूनतम होना पाई गई।

कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य में रूचि नहीं ली जाकर उदासीनता एवं लापरवाही बरती जाकर राष्ट्रीय महत्व के कार्य को गंभीरता पूर्वक नही लेने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मिशा सिंह द्वारा उक्त आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का आगामी आदेश तक मानदेय का भुगतान करने पर रोक लगा दी हैं। संबंधित महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को मानदेय का आहरण नहीं किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *