एसआईआर के कार्य करने वाली टीम पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना एसडीएम तरूण जैन ने बताया कि जुलवानिया (रावटी) तहसीलदार एवं बीएलओ टीम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 221 में एसआईआर के कार्य की समीक्षा करने जुलवानिया जा रहे थे।
जहां पर अधरशिला नहर के पास कुछ लोगो ने हमला कर दिया। जिससे तहसीलदार रामकनेश साकेत, बीएलओ विक्रम सिंह राठौर, बीएलओ लाभचंद्र राठौर को गंभीर चोटे आई। जिनको मेडिकल कॉलेज रतलाम में भर्ती किया गया। एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों से जानकारी ली गई एवं मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. अनिता मुथा से घायलो की स्थिति के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
टीआई सैलाना ने बताया कि तहसीलदार एवं बी एल ओ की टीम पर हमला करने वाले तीन लोगों मे से दो लोगों को जिनमें सायसिंह पिता रायसिंह गामड उम्र 28 साल निवासी – ग्राम उमर एवं बापू ताड़ पिता बज्या ताड़ उम्र 55 साल नि. ढोल फंटा, ग्राम उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं शोकसिंह पिता रायसिंह गामड़ उम्र 31 साल निवासी – ग्राम उमर की तलाश जारी है।




