सुवासरा क्षेत्र में मतदान केंद्र 55 बांकली बना पहला केंद्र जिसने SIR का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सुवासरा क्षेत्र में मतदान केंद्र 55 बांकली बना पहला केंद्र जिसने SIR का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया

बीएलओ भरत कुमार व्यास ने बीएलओ ऐप पर गणना पत्रक शत-प्रतिशत अपडेट कर हासिल की सफलता

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar मंदसौर 

मंदसौर- (Mandsaur) जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–26) का कार्य कलेक्टर अदिती गर्ग के निर्देशन में लगातार प्रगति पर है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र सुवासरा के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 55 बांकली ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।

बीएलओ भरत कुमार व्यास ने गणना पत्रक को बीएलओ ऐप पर पूर्ण रूप से अपडेट कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर द्वारा उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई हैं। बीएलओ द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है, जिससे मतदाता सूची सुधार एवं सत्यापन की प्रक्रिया को नई गति मिली है। प्रशासन ने इसे एक आदर्श उदाहरण के रूप में माना है, जो अन्य मतदान केंद्रों को भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती शिवानी गर्ग के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में मतदान केंद्र 55 बांकली पहला केंद्र बनकर उभरा है जिसने अपना कार्य पूर्ण कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *