सैलाना कृषि उपज मंडी प्रशासन ने 19 मार्च से 31 मार्च तक के कार्य दिवस किए घोषित, दो छुट्टियां की रद्द

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना कृषि उपज मंडी प्रशासन ने 19 मार्च से 31 मार्च तक के कार्य दिवस किए घोषित, दो छुट्टियां की रद्द

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) मार्च माह में काफी अवकाश होने के कारण किसानों और व्यापारियों को होने वाली परेशानी कम करने के उद्देश्य को ले कर सैलाना मंडी प्रशासन ने कुछ अवकाशों में कटौती की हैं। कल 19 मार्च से 31 मार्च तक की पूरी स्थिति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 19 मार्च, और 21,22 मार्च को विभिन्न अवकाश के कारण मंडी बंद रहेगी परन्तु 20 मार्च शुक्रवार को चेती चांद का अवकाश मंडी में नहीं रहेगा। इस अवकाश को रद्द किया गया हैं। शनिवार, रविवार यानी 21 और 22 मार्च को फिर अवकाश रहेगा।

23 मार्च सोमवार से 26 मार्च गुरुवार तक मंडी का कार्य नियमित सुचारू चलेगा। इन दिनों में खरीद फरोख्त जारी रहेगी। 27 मार्च से 31 मार्च तक बचे हुए पांच दिनों में एक दिन मंडी चालू रहेगी। 30 मार्च सोमवार को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी के बाद भी इस दिन के अवकाश में कटौती की गई हैं। बाकी 27,28, और 29 मार्च को मंडी बंद रहेगी। 31 मार्च को भी मंडी बन्द रहेगी। मंडी सचिव रुमान सिंह भयड़िया ने बताया कि दो अवकाश कम कर मंडी चालु रखने का निर्णय लिया गया हैं। 20 मार्च और 30 मार्च ये दो दिन अवकाश के बाद भी मंडी चालु रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *