रंगपंचमी पर सतरंगी रंग में रंगा पुरा रतलाम शहर। धूमधाम के साथ मनाया गया रंग पंचमी का पर्व

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रंगपंचमी पर सतरंगी रंग में रंगा पुरा रतलाम शहर। धूमधाम के साथ मनाया गया रंग पंचमी का पर्व

19/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रंगपंचमी पर स्पेशल कवरेज- कृष्णकांत मालवीय (सैलाना)

रतलाम (Ratlam,mp)- होली पर्व के पांचवे दिन रंगपंचमी पर जिले में युवाओं की टोलीयों ने एक दुसरे पर जमकर रंग-गुलाल लगाकर डिजे कि धुन पर थिरकते हुए नजर आए। तो वहीं दूसरी ओर रतलाम शहर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रंगपंचमी पर रंगारंग गैर का आयोजन किया गया।

बुधवार को रंगपंचमी के अवसर पर रतलाम शहर में सुबह 11 बजे धानमंडी रानीजी के मंदिर से रंगारंग गैर शुरू हुई। रंगारंग गैर में आगे-आगे ऊंट व घोड़े चल रहे थे। पिछे-पिछे युवाओं की टोलीयां हाथों में रंग-गुलाल लिए अलग-अलग वेश-भूषा में हंसी ठिठोली करते हुए व बैंड-डीजे, ढोल-ताशे की धुन पर थिरकते हुए नजर आएं। कुछ युवाओं की टोली पानी के गुब्बारे व रंग-गुलाल उड़ाते दिखे। रंगारंग गेर का रंग दोपहर तक जमा रहा। उड़ते रंग गुलाल के साथ..रंग बरसे भीगे चुनर वाली..आज छोड़ेंगे हम हमजोली..जैसे गीतों पर फायर फाइटर से बरसते रंगों की बौछार में हर कोई मदमस्त होकर झूमते दिखे। प्रमुख मार्गों से निकली रंगारंग गेर को देखने शहरवासी परिवार के साथ पहुंच रहे थे।

ग्रामीण अंचलों में भी दिखा रंगपंचमी का उत्साह-

शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी रंगपंचमी पर काफी उत्साह दिखाई दिया। युवाओं की टोलियां ढोल ढमाकों और डीजे की धुन होली के गीतों पर थिरकते नजर आएं। रंगोत्सव का युवाओं एवं बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, तो युवतियां भी पीछे नहीं थी।

शहर में ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा-

रंगारंग गैर के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए डटे हुए नजर आए। गैर के आयोजन के पहले पुलिस अधिकारियों ने शहर में ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

सैलाना में रंगारंग गैर का किया आयोजन-

सैलाना नगर परिषद द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रंगपंचमी पर नगर में रंगारंग गेर का आयोजन किया। गैर का आयोजन नगर परिषद प्रांगण घंटाघर से शुरू हुआ। गेर में युवाओं की टोली पर फायर फायटर से रंगो की बौछार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *