पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का परिवहन करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी स्वराज डाबी के नेतृत्व में गठित, स्टेशन रोड टीम ने 18 जुन बुधवार को मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई कर घटनास्थल रतलाम-जावरा रोड, मछली मार्केट के पास डीमार्ट रोड रतलाम से दो आरोपीगणों को अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा परिवहन करते हुए पकड़ा जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाकर अपराध क्रमांक 532/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया । आरोपीगणों से मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण-

पुलिस ने गुरुदेव सिंह उर्फ गेबी पिता गुरनाम सिंह जाति मजहबी सिख उम्र 38 वर्ष निवासी खेडी सरफली थाना असंद जिला करनाल हरियाणा ओर काबल सिंह उर्फ बट्टी पिता निर्मल सिंह जाति मजहबी सिख उम्र 40 निवासी खेडी सरफली थाना असंद जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *