Mpkikhabar खबर का बड़ा असर, सैलाना में लगे बेरिकेट्स 

"Spread the news, raise awareness!"

Mpkikhabar खबर का बड़ा असर, सैलाना में लगे बेरिकेट्स 

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, (कृष्णकांत मालवीय सैलाना)

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में mpkikhabar की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। बतादें की सैलाना नगर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था कि खबर को mpkikhabar की खबर ने प्रमुखता से चलाया था। जिसका असर गुरुवार को देखने को मिला है।

बतादें की सैलाना नगर की बिगड़ती यातायात की स्थिति संभालने के लिए अब सैलाना नगर परिषद ने गुरुवार को पहल की हैं। नगर परिषद ने मुख्य मार्ग के दोनो ओर बेरीकेट्स लगा कर गुरुवार से मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के आवाजाही पर रोज लगा दी हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने बताया कि नगर के मुख्य मार्ग पर यातायात की स्थिति लगातार बिगड़ने की खबरें प्रकाश में आ रही थी। पूर्व में भी नगर परिषद ने एक बैठक में प्रस्ताव पारित कर नगर के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के आने जाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया था। आज बेरीकेट्स लगवा कर भारी वाहनों के नगर प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया।

बतादे की mpkikhabar खबर ने इस खबर को तीन दिन पहले मंगलवार को सैलाना नगर मे भारी वाहनों की आवा-जाही से यातायात व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार मस्त जनता त्रस्त को लेकर बड़ी खबर प्रकाशित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *