आम्बा के पीएम श्री एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय के 13 छात्र -छात्राओं को साईकिलें की वितरित

रतलाम- (Ratlam) शनिवार को रतलाम जिले के ग्राम पंचायत आम्बा के पीएम श्री एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय के 13 छात्र -छात्राओं को शासन द्वारा नि:शुल्क साईकिल वितरण की गई। कक्षा छठी में प्रवेश लेने वाले छात्र -छात्राओं को 13 साईकिल वितरित की गई। साथ ही पर्यावरण के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया।
सरपंच आशाराम परिहार, बाबूलाल पाटीदार (साईराम) ने बताया कि इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए शासन से मिले उपहार उनकी आगे की पढाई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय से दूर रहने वाली और आर्थिक तंगी से जुझ रहे परिवार की बेटियो के लिए यह योजना एक बडा वरदान है। इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्र व छात्राएं अपने घरों से आसानी से पढाई के लिए स्कूल पहुंच सकती है। इसी मौके पर सरपंच आशाराम परिहार, बाबूलाल पाटीदार, (साईराम) प्रधानाध्यापक वीर सिंह निनामा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश प्रजापत, बालाराम पाटीदार, मियाराम पाटीदार, देवीलाल चौधरी, पालक एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण किया।




