सैलाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चलाया नशा मुक्ति अभियान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चलाया नशा मुक्ति अभियान

रतलाम- (Ratlam) प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक जोरदार अभियान चल रहा हैं। प्रदेश के अन्य नगरों, कस्बों की तरह ही सैलाना नगर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान चला रखा हैं। यह अभियान खास तौर पर युवाओं को फोकस कर उनमें जनजागृति पैदा करने की कोशिश पुलिस महकमा कर रहा हैं।

सैलाना थाने के एसआई आनंद बागवान ने बताया कि पुलिस महकमा अपने अन्य जरूरी रोजमर्रा के कार्यों के अतिरिक्त 15 से 30 जुलाई तक चल रहे हैं। इस अभियान में भी पूरी ऊर्जा से जुटा हैं। वैसे तो हर उम्र के व्यक्ति को हम नशे की बुराई से अवगत करा कर समझाने का अभियान छेड़े हुए हैं। पर फिर भी खास तौर पर हमारा फोकस युवाओं पर अधिक केन्द्रित हैं।

शिक्षण संस्थाओं पर विशेष ध्यान-

इस अभियान में विशेष भूमिका निभा रहे एसआई बागवान ने मीडिया को बताया कि शिक्षण संस्थाओं पर हमारा फोकस ज्यादा हैं। नर्सिंग कॉलेजों में भी पुलिस टीम पहुंच कर युवाओं में जन जागृति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। दरअसल नशे ने देश के कई परिवार के परिवार तबाह कर दिए हैं। ये बात नशा करने वालों के दिमाग में मनोवैज्ञानिक तरीके से बिठाने की कोशिश हम कर रहे हैं। समाज के विभिन्न तबकों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा हैं। उद्देश्य सिर्फ यहीं हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग नशे से छिटक जाए।

पुलिस अधीक्षक के भी विशेष निर्देश-

बागवान ने बताया कि रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार साहब के भी नशा मुक्ति अभियान में विशेष निर्देश हैं। जिले में ये पूरा अभियान उन्हीं के निर्देशन में जारी हैं। अभियान की सफलता के लिए हर पुलिस कर्मी मन से लगा हुआ हैं।

इसी दौरान ए.एस.आई. शंकर सिंह शक्तावत, सिताराम टेनीवारा, हेड कांस्टेबल हेमंत जाट, अनिरुद्ध सिंह, आरक्षक फकीरचन्द सोलंकी पत्रकार नितेश राठौड़, कृष्णकांत मालवीय, रक्षा समिति सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *