सैलाना जनपद सभागृह में जनपद सीईओ मालवीय का विदाई समारोह कार्यक्रम का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना जनपद सभागृह में जनपद सीईओ मालवीय का विदाई समारोह कार्यक्रम का किया आयोजन

करोड़ो रुपए के विकास काम हुए सीईओ मालवीय के कार्यकाल मे, हेलिकॉप्टर में बैठाकर महिला सरपंच को करवाई यात्रा- जनपद अध्यक्षा “चारेल”

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के जनपद पंचायत सभागृह में शनिवार को जनपद पंचायत के सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय का तबादला बड़नगर हो जाने से क्षेत्र के सरपंच, जनपद सदस्यों के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी चारेल की उपस्थिति में विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आये सभी ने शाल श्रीफल व पुष्प माला पहनाकर साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने कहा कि सीईओ मालवीय जनपद क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान करने मे माहिर रहै है। इनके कार्यकाल में करोड़ो के विकास काम हुए है।इन्हीं के कार्यकाल में ग्राम पंचायत सरवन की सरपंच शंभूड़ी बाई एक महिला सरपंच है। उन्हे हेलीकॉप्टर में बैठाकर जबलपुर बैठक में पहुंचाया। जिससे अब सरवन सरपंच शंभूडी बाई का नाम हेलीकॉप्टर वाली सरपंच भी हो गया है। बिना भेद-भाव के क्षेत्र में करोड़ो रुपए के विकास कार्य किए हैं, जो हम सब की निगाह में हैं। इनके 3 वर्ष का कार्यकाल निर्विवादित रहा है। सीईओ मालवीय हमेशा गो सेवा के लिए गौशाला मे जाते रहे है। जनपद सीईओ मालवीय ने कहा की सैलाना में मुझे बेहतर काम करने का मौका मिला है। यह आप सबके सहयोग का प्रतिफल है।

इसी दौरान क्षेत्र के समस्त पंचायतो के सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समर्थ भाभर ने किया तथा आभार सुभाष भाभर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *