सैलाना में पति पत्नी के बीच चाकूबाजी मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की दर्ज की रिपोर्ट
सैलाना पुलिस ने क्रॉस की कायमी
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना पुलिस ने सैलाना में पति पत्नी के बीच हुई चाकूबाजी के मामले में दोनों पक्षों की एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस ने क्रॉस कायमी कर आगे की जांच शुरू की। बतादे की शुक्रवार देर रात सैलाना के कालिका माता मार्ग पर एक मुस्लिम दम्पत्ति ने अपनी तीन साल की बच्ची के कुरकुरे लाने की बात पर हुए मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि आपस में चाकूबाजी तक बात चली गई। पीड़ित पति फिरोज का आरोप हैं कि उसकी पत्नी मुस्कान बी ने उस पर सब्जी काटने वाले चाकू से कई बार वार किए। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में फिरोज ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए।
उधर फिरोज की पत्नी मुस्कान बी ने भी पुलिस में एफआईआर की है कि उसके पति ने छोटे मोटे घरेलू विवाद में उसके साथ मारपीट की। और चाकू से हमला किया। इससे उसे कई जगह चोंटे लगी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पति, पत्नी दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए है। बहरहाल इस घरेलू गंभीर विवाद मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया ने बताया कि निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी होगा। उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।




