शिवगढ़ पुलिस ने 8 लेन पर घटित लूट/डकैती की घटना का किया पर्दाफाश
लुट का माल बरामद कर 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के शिवगढ़ पुलिस ने 8 लेन पर बीते दिनों घटित लूट/डकैती की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लुट की सामग्री बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बीते 5 जनवरी 2026 को 8 लेन रोड से निकलने का कट वालारुण्डी के पास ग्राम वालारुण्डी में आम रोड़ पर कुछ अज्ञात लोगो ने फरियादी राकेश पिता प्रभुलाल मईड़ा जाति भील उम्र 23 साल निवासी ग्राम साँवलियारूण्डी व पीडिता संगीताबाई पति राकेश मईड़ा जाति भील उम्र 21 साल निवासी ग्राम साँवलियारूण्डी के साथ कुल 23900/ रूपये, एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन व दो चांदी की चुडी किमती 6000/- रूपये को लुट कर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना शिवगढ़ में अपराध क्रमांक 005/2026 धारा 309(4),309(6),3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में एवं रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला एवं अनीषा जैन प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में प्रकरण में माल मुल्जिम की पतारसी के लिए विशेष टीम गठित की गई, टीम के द्वारा माल मुल्जिम की लगातार पतारसी के अथक प्रयास कर सायबर सेल रतलाम व सीसी टीवी कैमरे की मदद एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहीयो कैलाश पिता लालु हाडा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना, फतेहसिंह उर्फ फतिया पिता शम्भु मुनिया जाति भील उम्र 25 साल निवासी पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा, दिनेश उर्फ कालु पिता लालू हाड़ा जाति भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना, बाबुलाल उर्फ बबलु पिता चकना चारेल जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम गढीगमना थाना बाजना, सतीश पिता कमजी कटारा जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा व लखन पिता लालु हाड़ा जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम तलीनखेडा थाना बाजना जिला रतलाम (म.प्र.) से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया। बाद गिरफ्तार शुदा आरोपीगणों से लुट किया माल व लुट में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया गया। दौराने विवेचना मामला डकैती का पाया जाने से प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस का ईजाफा किया गया तथा प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपीयो को माननीय न्यायालय सैलाना पेश किया जावेगा।




