सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देर रात अवैध शराब से भरी स्विफ्ट कार पकड़ी, दो आरोपी को किया गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना पुलिस ने थाना प्रभारी पिंकी आकाश के निर्देशन में देर रात्रि में एक स्विफ्ट कार से अवैध रूप से शराब ले जा रहे दो आरोपियों पर कार्रवाई की है।
रविवार की रात्रि को ग्राम कोटड़ा से मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे थे। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पिंकी आकाश के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर घेराबंदी की गई। सब इंस्पेक्टर वीर सिंह देवड़ा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, प्रधान आरक्षक निरंजन त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह झाला, आरक्षक विजय मोहनिया, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी, आरक्षक तूफान भूरिया, प्रधान आरक्षक पप्पू वाघेला एवं आरक्षक राजू निनामा ने संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर जांच की गई।
जांच के दौरान वाहन से 11 पेटी प्लेन देशी शराब एवं 4 पेटी बीयर बरामद की गई। जिसे मौके पर जप्त किया गया। पुलिस ने कार सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आए। गिरफ्तार आरोपियों में शंकर पिता रमेश, जाति कटरा, पवन पिता रायसिंह वसुनिया भील निवासी पागड़िया महुड़ी शामिल हैं। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है एवं मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।




