तेज गति से वाहन चला ने वाले चालको के विरुद्ध रतलाम पुलिस की चलानी कार्रवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

तेज गति से वाहन चला ने वाले चालको के विरुद्ध रतलाम पुलिस की चलानी कार्रवाई

19/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में 1 से 31 जनवरी तक सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने के लिए आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के तहत रतलाम एसपी अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय एवं यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया , सूबेदार अनोखीलाल परमार द्वारा हमराह यातायात पुलिस बल का.सउनि.राजेन्द्र सिह, प्रआर. लक्ष्मण सिह,आर. अजय चौहान, आर.चा. राहुल कुशवाह मय ईन्टरसेप्टर वाहन के माध्यम से महु नीमच रोड हाईवे पर जैसे सुजलाना फन्टा, सनावदा फन्टा, माननखेडा फन्टा आदि स्थानो पर प्रतिदिन स्थान बदल बदल कर निर्धारित गति सीमा से अधिक स्पीड से चलने वाले वाहनो पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। 12 से 18 जनवरी तक स्पीड से चलने वाले कुल 28 चालान बनाये जाकर 30,000 रुपये शमन शुल्क वसुल किये व अन्य धाराओ मे कुल 55 चालान व शमन शुल्क 33,000 वसुल किये व कुल 83 चालान व शमन शुल्क 63,000 वसुल कर चालानी कार्यवाही की गई। जिससे सडक दुर्घटनाओ में होने वाली सडक दुर्घटनाओ में कमी लाई जा सके एवं आगे भी स्पीड से वाहन चलाने वालो के खिलाफ कार्यवाही निरन्तर की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *