रतलाम पुलिस ने वायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने वायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

19/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर के दीनदयाल थाने पर फरियादी मुकेश पिता पुंजालाल डाबी जाति भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम नंदलई थाना औ.क्षै. रतलाम ने विद्युत सयंत्र WTG नम्बर P-112, PR- 16 पाईन्ट माल्याखो पहाड़ी रतलाम पर बीते दो दिनों पहले 17 जनवरी शुक्रवार के 01.30 बजे कॉपर वायर के 5 बंडल, 6 प्लेटे तांबे, 3 पट्टी तांबे की कुल किमती 1,50000 रूपये के चोरी हो जाने की रिपोर्ट की। रिपोर्ट पर से थाना हाजा पर अपराध क्र. 44/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस पंजीबध्द किया गया। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा माल मुल्जिम की पतारसी के लिए निर्देशित किया गया था। इसी दौरान मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एंव नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघौरिया के मार्ग दर्शन मे दीनदयाल थाना प्रभारी रविन्द्र डण्डोतिया के नेतृत्व मे माल मुल्जिम पतारसी के निर्देश दिये गये थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी करण सिंह पिता मान सिंह डांगी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम वाक्यापाडा रतलाम व ईश्वर पिता लालजी पारगी उम्र 22 वर्ष निवासी वाक्यपाडा रतलाम को गिरफ्तार कर आरोपीगणो से कॉपर वायर के 3 बंडल, 6 प्लेटे तांबे, 3 पट्टी तांबे की व घटना मे प्रयुक्त वाहन मारुति सिल्वर कलर की जीईन कंपनी की गाडी क्रमांक एमपी 43 सी 4218 को जप्त की गयी व शेष दौ का पर वायर के बंडल बारे मे आरोपी गणो ने पूछताछ के दौरान घटना मे साथी आरोपी राहुल व बालु के पास होना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *