सैलाना में हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के अधिकार,अभिलेखों की मिली सौगात

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के अधिकार,अभिलेखों की मिली सौगात

19/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं द्वारा देश के गरीबों के जीवन में खुशहाली तथा सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री ने गरीबों की ताकत को बढ़ाया है। गरीबों के सम्मान तथा जरूरत की फिक्र प्रधानमंत्री ने की है। यह बात जनपद अध्यक्ष केलाशी बाई चारेल ने सैलाना जनपद सभागृह में स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख के वितरण के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। एसडीएम मनीष जैन ने कहा कि स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख मिल जाने से उनकी संपत्ति के मूल्य में वृद्धि हो गई है। अब उनको बैंकों से ऋण सहायता मिल सकता है और शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी और हितग्राहियों का सम्मान बढ़ेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम में एसडीएम मनीष जैन, तहसीलदार कैलाश कन्नौज, जनपद सीईओ गोवर्धन लाल मालवीय, सरपंच हेमंत डामर व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *