एमपीपीएससी परिक्षा फॉर्म भरने की तिथि छात्र हित में आगें बडाए-सैलाना विधायक डोडियार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

एमपीपीएससी परिक्षा फॉर्म भरने की तिथि छात्र हित में आगें बडाए-सैलाना विधायक डोडियार

19/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा को पत्र लिखकर मांग की कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 158 पदों पर आवेदन प्रक्रिया आरंभ की गई थी। किंतु आवेदन फॉर्म भरने के दौरान तकनीकी समस्याओं के कारण हजारों अभ्यर्थी अपना फॉर्म जमा नहीं कर पाये हैं। वेबसाइट के सुचारू रूप से कार्य न करने के कारण चार दिनों से छात्रों को कॉफी परेशानियों का सामना करना पड़ा । यह स्थिति उन छात्र – छात्राओं के भविष्य के लिए अत्यंत गंभीर है, जो अपनी कड़ी मेहनत और सपनों को लेकर इस परीक्षा की तैयारी कर रहे । ऐसी परिस्थितियों में आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को कम से कम 5 दिवस के लिए बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाएं। आपके इस निर्णय से हजारों विद्यार्थियों को लाभ होगा, जो तकनीकी समस्याओं के कारण आवेदन नहीं कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *