सैलाना नगर के कीर्ति विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकानो के तोडे ताले

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर के कीर्ति विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकानो के तोडे ताले

शिक्षिका के सूने मकान का ताला तोड़ बदमाशों ने डेढ़ लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवर और 30 हजार नगदी पर किया हाथ साफ

ब्यूरो mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के कीर्ति विहार कालोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान पर हाथ साफ किया। एक शिक्षिका के सूने मकान का ताला तोड़ कर बदमाशों ने कोई डेढ़ लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवर और 30 हजार नगदी पर हाथ साफ कर लिया। दो अज्ञात बदमाश इस मामले में सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। इसी कॉलोनी में दो अन्य मकानों के ताले भी टूटे।

चोरी शिक्षिका मोहिनी गुर्जर के घर हुई। शिक्षिका के करीबी रिश्तेदार निलेश गुर्जर ने बताया कि कीर्ति विहार कॉलोनी में उनकी बड़सास शिक्षिका मोहिनी गुर्जर किराए से रहती थी। उनका एक मकान सरवन में भी हैं। वे अक्सर सरवन भी रहती हैं। कभी कभी सैलाना में भी निवास करती हैं। रविवार को वे सरवन में ही थी। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चार सौ ग्राम चांदी के गहने,और चार ग्राम सोने की कड़ियां चुरा ली। ताला तोड़ कर घर में घुसने के पूर्व घर की तरफ जाते हुए दो चोर सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हुए।

शिक्षिका ने सैलाना पुलिस थाने में आवेदन भी दिया और मांग की कि चोरों को पकड़ा जाए। उधर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। पुलिस सूत्रों ने आवेदन मिलने की बात को स्वीकारा और जल्दी ही मामले में आरोपियों तक पहुंचने की बात कही। इसी कॉलोनी में दो अन्य मकानों के भी ताले टूटने की खबर हैं।हालांकि चोरी की पुष्टि केवल शिक्षिका के घर की हुई हैं। 30 हजार नगदी के अलावा चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख से अधिक बताई जा रही हैं।

One thought on “सैलाना नगर के कीर्ति विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकानो के तोडे ताले

  1. [3333]Zula Casino México | Tragamonedas Online y Bono de Bienvenida ¡Únete a Zula Casino México! Disfruta de las mejores tragamonedas online y aprovecha nuestro exclusivo bono de bienvenida. Regístrate hoy y empieza a ganar en Zula. visit: zula

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *